• Home
  • जम्मू-कश्मीर
  • बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज की शहादत को सलाम, पाकिस्तान की गोलाबारी में आठ जवान घायल
Image

बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज की शहादत को सलाम, पाकिस्तान की गोलाबारी में आठ जवान घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,

जम्मू, 11 मई — सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। शनिवार को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में बीएसएफ के आठ जवान घायल हुए, जिनमें से मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। शेष सात घायल जवानों का उपचार विभिन्न सैन्य चिकित्सा केंद्रों में जारी है।

बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने अग्रिम मोर्चे पर बहादुरी से नेतृत्व किया और अंतिम सांस तक अपनी पोस्ट की रक्षा करते रहे। डीजी बीएसएफ और सभी अधिकारी एवं जवानों ने उनकी शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। बताया गया है कि रविवार को जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय में पूरे सैन्य सम्मान के साथ पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

पाकिस्तान की कायराना हरकत और बढ़ती बौखलाहट

पाकिस्तान की ओर से की जा रही इस तरह की हरकतें उसकी बौखलाहट को दर्शाती हैं। सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर हरचरण सिंह का कहना है कि, “पाकिस्तान अब अपने पारंपरिक हमलों से हटकर नए तरीके अपनाने की कोशिश कर रहा है। पहले उसके हमले सीमावर्ती गांवों तक सीमित रहते थे, लेकिन अब वह सीधे शहर के रिहायशी इलाकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है। यह उसकी नई रणनीति है, जो उसकी हताशा को दर्शाती है।”

इस हमले के बाद सीमावर्ती इलाकों और जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ और भारतीय सेना की टुकड़ियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भारत की तैयारियां और जवाबी रणनीति

कारगिल युद्ध के नायक और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर कुशाहल ठाकुर ने कहा, “भारत की सेना हर मोर्चे पर तैयार है। पाकिस्तान चाहे जैसे भी हमला करे, हम उसका मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। भारत ने पहले भी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर कड़ा संदेश दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान अब जम्मू जैसे शहर को निशाना बना कर यह दिखाना चाहता है कि वह भारत के भीतर भी हमला कर सकता है। लेकिन यह सिर्फ उसकी आंतरिक राजनीति और नागरिकों को भ्रमित करने की चाल है। भारत की सुरक्षा एजेंसियां ऐसी किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

Releated Posts

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को फिर आतंकी धमकी, परिवारों की सुरक्षा बढ़ गई है

एक महीने में छठी धमकी भरी चिट्ठी सामने आने का दावा, शेखूपुरा समेत ट्रांजिट कैंपों में सुरक्षा कड़ी…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

‘सबूत दो या माफी मांगो’: उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बीजेपी का तीखा पलटवार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा बोले- आरोपों के समर्थन में प्रमाण दें, अन्यथा सार्वजनिक माफी…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

गुलमर्ग गोंडोला हादसा: 65 केबल कारों में फंसे 300 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:तकनीकी खराबी से अचानक रुकी रोपवे सेवा, सेना और राहत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा जम्मू-कश्मीर के…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

पहलगाम हमले की NIA चार्जशीट: ‘लंगड़ा’ मास्टरमाइंड का खुलासा, आतंकियों को मिली स्थानीय सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ जांच में सामने आए नए तथ्य पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में…

ByByHindustan Mirror News May 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *