• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़-पलवल हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से बस गड्ढे में गिरी
Image

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से बस गड्ढे में गिरी

हिन्दुस्तान मिरर | 4 जुलाई 2025,अलीगढ़

खैर (अलीगढ़)। गुरुवार सुबह अलीगढ़ से गुरुग्राम जा रही रोडवेज बस में उस समय हड़कंप मच गया, जब अलीगढ़-पलवल हाईवे पर नारायणपुर के पास अचानक उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। यह बस (यूपी 77 एएन 2390) अलीगढ़ डिपो से करीब 50 यात्रियों को लेकर सुबह 7 बजे रवाना हुई थी। लेकिन रास्ते में सुबह 8 बजे के करीब यह हादसा हो गया।

घटना के वक्त बस सड़क किनारे हो रहे गड्ढे में जा गिरी। हालांकि बड़ी राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए चीख-पुकार जरूर मच गई और सभी लोग दहशत में आ गए।

बस चालक सत्यवीर और परिचालक श्रीकांत ने बताया कि नारायणपुर गांव के पास पहुंचने से करीब 200 मीटर पहले ही स्टेयरिंग फेल होने के संकेत मिलने लगे थे। उन्होंने स्थिति को भांपते हुए गाड़ी पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गाय के अचानक सामने आने से हुआ हादसा
आरएम वर्कशॉप के अधिकारी रमेशचंद्र धारीवाल ने बताया कि बस के सामने अचानक एक गाय आ गई थी। उसे बचाने के प्रयास में बस को सड़क से नीचे उतारना पड़ा। सड़क के किनारे कीचड़ और पानी भरा होने के कारण बस खेत में फिसलकर गड्ढे में चली गई।

इस दौरान कुछ यात्रियों के कपड़े भी खराब हो गए, लेकिन सभी सुरक्षित रहे। यात्रियों को तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हादसे के बाद बस को वर्कशॉप लाया गया, जहां उसकी जांच की जा रही है।

यात्रियों में नाराज़गी, रोडवेज पर उठे सवाल
इस घटना के बाद कई यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का कहना था कि बस की समय-समय पर जांच नहीं की जाती, जिससे इस प्रकार की घटनाएं होती हैं। हादसे में कोई जनहानि न होना राहत की बात रही, लेकिन एक बार फिर रोडवेज की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

प्रशासन और परिवहन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रोडवेज विभाग को सतर्क रहने की जरूरत है।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *