• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में मीट व्यापारियों से मारपीट मामला गरमाया, सियासी हलचल तेज
Image

अलीगढ़ में मीट व्यापारियों से मारपीट मामला गरमाया, सियासी हलचल तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। थाना अकराबाद क्षेत्र के अलहदादपुर में शनिवार को हुई मारपीट की घटना ने शहर का सियासी माहौल गर्मा दिया है। इस मामले में चार मीट व्यापारियों के साथ हुई बेरहमी से मारपीट ने सभी दलों को सक्रिय कर दिया है। घटना के बाद मंगलवार को कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह घायल व्यापारियों से मिलने जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ऑल इंडिया जमीयत उल कुरैश का प्रतिनिधिमंडल भी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा और घायल व्यापारियों से मुलाकात की। जमीयतुल कुरैश की ओर से घायलों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, मोहम्मद शफीक करैशी, उत्तर प्रदेश सचिव नूर मोहम्मद समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को घायल मीट कारोबारियों से मिलने और उनके परिजनों से मुलाकात करने अलीगढ़ आएगा। इसमें सांसद रामजी लाल सुमन, सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष शकील नवील, मलायम सिंह ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमया राणा, जिलाध्यक्ष लक्ष्मा धनगर सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

मीट कारोबारियों से हुई मारपीट के मामले में आईडीआरएफ का प्रतिनिधिमंडल भी एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों पर रासुका लगाने सहित चार सत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने इस घटना को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करार दिया।

कांग्रेस का रुख

कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ही व्यापारियों के साथ मारपीट की गई और मामले में पीड़ितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है और कानूनी सहायता प्रदान करेगी। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि नफरत फैलाने वाली ताकतें पहले भी घटनाओं को भड़काती रही हैं और इस बार भी इसका विरोध किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी का समर्थन

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे घायल व्यापारियों की आवाज संसद में उठाएंगे। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की। उनका कहना था कि व्यापारी वैध तरीके से माल लेकर जा रहे थे, लेकिन सरकार ने गंडागर्दी का लाइसेंस दे रखा है, जो बहुत चिंता का विषय है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top