• Home
  • अलीगढ
  • बरला में युवती की आत्महत्या का मामला: प्रेम जाल, रिश्ता टूटने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज
Image

बरला में युवती की आत्महत्या का मामला: प्रेम जाल, रिश्ता टूटने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

Aligarh :बरला, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर एक 22 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में लोहे की खूंटी से लटककर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। युवती पढ़ी-लिखी नहीं थी और मजदूरी करने वाले पिता की तीन बेटियों व दो बेटों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। घटना के बाद पुलिस ने गांव के ही पशु व्यापारी इकरार और उसके साथी अरमान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

परिजन बताते हैं कि आरोपी इकरार लंबे समय से युवती को प्रेम जाल में फंसाकर परेशान कर रहा था। वह लगातार फोन कर ब्लैकमेल करता था और उस पर दबाव बनाता था कि वह उससे ही शादी करे। परिवार ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। इसी बीच युवती का रिश्ता कासगंज के सोरों क्षेत्र के एक गांव के युवक से तय हुआ। रिश्ते की रस्में भी आगे बढ़ रही थीं और गोद भराई की तैयारी हो रही थी।

आरोप है कि जैसे ही इकरार को रिश्ता तय होने की जानकारी मिली, उसने लड़के को फोन कर युवती के चरित्र पर सवाल उठाए और दावा किया कि उसका युवती से कई वर्षों से प्रेम संबंध है। इकरार की बातों से रिश्ता टूट गया। रिश्ते के टूटने और लगातार मानसिक प्रताड़ना से दुखी युवती ने शनिवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना के समय पिता घर पर नहीं थे। लौटने पर उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बरला थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पिता की तहरीर के आधार पर इकरार व अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स और रिश्ते टूटने के कारणों की भी जांच कर रही है।

Releated Posts

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट..

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शासन ने सोमवार को 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 30-3-2026

1. ओलंपियन जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डजफर इकबाल को ‘मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

सीएसएम के 20 छात्रों का यूपीपीएससी 2024 में चयन, निःशुल्क कोचिंग ने फिर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मण्डलायुक्त के मार्गदर्शन और प्रशासनिक टीम की मेहनत से मिली बड़ी सफलता अलीगढ़, 30 मार्च…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

‘खादी 2.0’ की ओर बढ़ता अलीगढ़: परंपरा से ट्रेंड तक का तेज़ सफर

अलीगढ़, 29 मार्च 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खादी को पारंपरिक परिधानों की सीमाओं से बाहर निकालकर आधुनिक फैशन और…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top