अलीगढ़, 6 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जे.एन. मेडिकल कॉलेज के ’आई बैंक, नेत्र विज्ञान संस्थान द्वारा एएमयू कुलपति प्रोफेसर नइमा…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 06 सितम्बर 2025। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और खाद्य सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ 06 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334 (अलीगढ़-पलवल सेक्शन) के चौड़ीकरण के लिए किए गए…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: महिला कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी पुलिस विभाग ने विभिन्न आपातकालीन नंबर समेत आकस्मिक स्थिति से निपटने के बताए उपाय अलीगढ़ 06 सितम्बर 2025 10 दिवसीय कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार के दिशा निर्देशानुसार शनिवार को मदर टेरेसा डिग्री कॉलेज में महिला सुरक्षा विषय आधरित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इसके साथ ही बेटी बचाओ- बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण की कार्यप्रणाली एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में समस्त छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 एवं महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर वर्षा शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना शर्मा व मेडिकल विभाग से सोनल व पुलिस विभाग से एसआई पायल मान व प्रीती व गार्गी उपस्थित रहीं। कालेज से व्यवस्थापक हिमांशू ने व्यवस्थित तरीक़े से कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 17 नवंबर 2025 : आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को जनपद में जिला न्यायालय…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 17 नवम्बर 2025। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा इगलास तहसील और विकास…