• Home
  • Delhi
  • चलते टेस्ट में भारत को बड़ा झटका, चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, BCCI ने जारी किया हेल्थ अपडेट
Image

चलते टेस्ट में भारत को बड़ा झटका, चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, BCCI ने जारी किया हेल्थ अपडेट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। गिल को बैटिंग करते समय गर्दन में तेज अकड़न महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। दर्द बढ़ने की वजह से वे दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं लौट पाए।

गिल भारतीय पारी के दौरान वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए थे। साइमन हार्मर की गेंद पर एक शानदार स्लॉग स्वीप के जरिए चौका जड़ने के तुरंत बाद वह असहज नजर आए और अपनी गर्दन के पीछे के हिस्से को पकड़ते हुए मैदान छोड़कर चले गए। फिजियो ने उनका प्राथमिक इलाज किया, लेकिन कप्तान की हालत सामान्य नहीं दिख रही थी। उनकी जगह ऋषभ पंत मैदान पर उतरे।

कुछ घंटों बाद BCCI ने आधिकारिक हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि मेडिकल टीम शुभमन गिल की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उनकी आगे की भागीदारी का फैसला रिकवरी की प्रगति के आधार पर किया जाएगा। कप्तानी संभालने के बाद से शुभमन लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बाद से वे एशिया कप, वेस्टइंडीज सीरीज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे-टी20 तक बिना आराम के मैदान पर बने हुए हैं, जिसके चलते उनके वर्कलोड को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

दूसरी ओर, मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा बना हुआ है। पहली पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 159 रन पर समेटा, हालांकि भारत स्वयं सिर्फ 30 रनों की बढ़त ही ले पाया। बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 93 रन पर 7 विकेट गंवा चुका है। उम्मीद है कि टीम इंडिया तीसरे दिन के पहले सत्र में मेहमान टीम को समेटकर जीत की ओर कदम बढ़ाएगी।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *