• Home
  • Delhi
  • लालू परिवार में कलह: तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने की बात कही
Image

लालू परिवार में कलह: तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने की बात कही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद (RJD) की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखकर अपने परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया। रोहिणी आचार्य वही बेटी हैं, जिन्होंने कुछ वर्ष पहले अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी दान की थी और फिलहाल सिंगापुर में रहती हैं।

रोहिणी ने पोस्ट में लिखा कि वह राजनीति से संन्यास ले रही हैं और अपने परिवार से दूरी बना रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले के पीछे संजय यादव और रमीज का दबाव है, और वह इस पूरे मामले का दोष अपने ऊपर ले रही हैं। उनके इस कदम ने RJD में पहले से चल रही अंदरूनी खींचतान को और गहरा कर दिया है।

गौरतलब है कि लालू परिवार में तनाव नया नहीं है। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहले ही परिवार और पार्टी से अलग हो चुके हैं। लालू प्रसाद यादव ने उन्हें RJD से निष्कासित किया था, जिसके बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से नई पार्टी बनाई और इस चुनाव में RJD के खिलाफ चुनाव लड़ा।

रोहिणी का संजय यादव से विवाद पहले भी सुर्खियां बटोर चुका है। संजय यादव हरियाणा मूल के हैं और RJD के राज्यसभा सांसद हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप द्वारा पार्टी में “जयचंद” होने की जो टिप्पणी कई बार की गई, वह संजय यादव के लिए ही इशारा माना जाता है। रोहिणी भी संजय यादव के तेजस्वी पर बढ़ते प्रभाव से नाराज़ रही हैं। बिहार यात्रा के दौरान तेजस्वी के लिए बनी विशेष बस की फ्रंट सीट पर संजय के बैठने की तस्वीरें सामने आने के बाद रोहिणी का गुस्सा खुलकर सामने आया था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें फ्रंट सीट पर बैठने को शीर्ष नेतृत्व का सम्मान बताया गया था।

चुनाव हार के बाद इस पारिवारिक विवाद के और बढ़ने के आसार हैं। अगर स्थिति नहीं संभली, तो यह RJD के लिए संगठनात्मक संकट में बदल सकता है और पार्टी की आगामी रणनीति एवं नेतृत्व को प्रभावित कर सकता है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *