उत्तर प्रदेश
पितृ पक्ष: क्या महिलाएं कर सकती हैं श्राद्ध?
पितृ पक्ष का महत्वहिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष स्थान है। इस वर्ष पितृ पक्ष 7 सितंबर…
अलीगढ़ डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
एसडीएम को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश प्रभावितों को ससमय हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए अलीगढ़ 06 सितम्बर 2025 : जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा टप्पल क्षेत्र में यमुना नदी में बाढ़ से प्रभावित ग्राम पखोदना का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्याें का जायजा लिया गया। डीएम ने एसडीएम खैर शिशिर सिंह को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करते हुए हर प्रकार की सहायता ससमय उपलब्ध कराई जाए। एसडीएम खैर ने जिलाधिकारी को बताया कि नगला अमर सिंह, नगला रामस्वरूप, नगला चंडीगढ़ व धारागढ़ी ऊटासानी राजस्व ग्राम के मजरे हैं। वर्तमान में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते जलमग्न हो गए हैं। तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की सुविधा के लिए किसान इंटर कॉलेज पखोदना में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। पंचायत घर एवं प्राथमिक विद्यालय में प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं। राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों व शरणालयों में खाने-पीने व रहने की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस सुविधा के साथ दो चिकित्सा टीमें दिन व रात अलग-अलग पालियों में तैनात की गई हैं। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए पशु चिकित्सकों की दो टीमें लगाई गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुॅचाने के लिए नाव और स्टीमर की व्यवस्था एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की वितरण किया गया है। विद्युत विभाग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग का रेस्क्यू दल भी सक्रिय है।
अलीगढ़ में “समर्थ उत्तर प्रदेश: विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047” अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 06 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “विकसित भारत @ 2047” की परिकल्पना को…
बैंकों में बंपर भर्तियां, 13,217 पदों पर भर्ती शुरू
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRB) की 14वीं भर्ती परीक्षा 2025 के लिए…

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द, पीएम मोदी करेंगे विशाल जनसभा
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन अब बेहद करीब है। उत्तर भारत की…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व दिव्यांग दिवस पर कहा—‘शारीरिक बनावट नहीं, संकल्प ही असली शक्ति’
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व दिव्यांग दिवस 2025 पर आयोजित राज्य स्तरीय…




















