• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
Image

अलीगढ़ डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

एसडीएम को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

प्रभावितों को ससमय हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए

अलीगढ़ 06 सितम्बर 2025 : जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा टप्पल क्षेत्र में यमुना नदी में बाढ़ से प्रभावित ग्राम पखोदना का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्याें का जायजा लिया गया। डीएम ने एसडीएम खैर शिशिर सिंह को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करते हुए हर प्रकार की सहायता ससमय उपलब्ध कराई जाए।

एसडीएम खैर ने जिलाधिकारी को बताया कि नगला अमर सिंह, नगला रामस्वरूप, नगला चंडीगढ़ व धारागढ़ी ऊटासानी राजस्व ग्राम के मजरे हैं। वर्तमान में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते जलमग्न हो गए हैं। तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की सुविधा के लिए किसान इंटर कॉलेज पखोदना में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। पंचायत घर एवं प्राथमिक विद्यालय में प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं। राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों व शरणालयों में खाने-पीने व रहने की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस सुविधा के साथ दो चिकित्सा टीमें दिन व रात अलग-अलग पालियों में तैनात की गई हैं। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए पशु चिकित्सकों की दो टीमें लगाई गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुॅचाने के लिए नाव और स्टीमर की व्यवस्था एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की वितरण किया गया है। विद्युत विभाग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग का रेस्क्यू दल भी सक्रिय है।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *