• Home
  • आगरा
  • फिरौती के लिए मासूम की हत्या, बोरी में भरकर तालाब किनारे फेंका शव
Image

फिरौती के लिए मासूम की हत्या, बोरी में भरकर तालाब किनारे फेंका शव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

आगरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने उधार लिए पैसों का बदला लेने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर 8 साल के मासूम का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। मासूम अभय की लाश सीमेंट की बोरी में भरकर तालाब किनारे फेंकी गई थी, जिस पर ईंटें डाल दी गई थीं ताकि शव न मिले।

गिरफ्तार आरोपी कृष्णा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने विजय प्रताप से पैसे उधार लिए थे। विजय लगातार पैसे वापस मांग रहा था जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी झगड़े और बेइज्जती का बदला लेने के लिए कृष्णा ने विजय के बेटे अभय का 30 अप्रैल को अपहरण कर लिया।

कृष्णा ने अपने दोस्त राहुल के साथ मिलकर मासूम को स्कूटी पर बैठाया और घुमाने के बहाने धौलपुर के मनियां ले गया। वहां पहुंचने के बाद राहुल घबरा गया और भाग गया। पकड़े जाने के डर से कृष्णा ने गला दबाकर अभय की हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को सीमेंट की बोरी में भरकर तालाब के किनारे फेंक दिया और ऊपर ईंटें डाल दीं ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद कृष्णा अपने जनसेवा केंद्र लौट आया और फिर लगातार विजय को चिट्ठियों के ज़रिए फिरौती मांगता रहा, जबकि बच्चे की हत्या उसी दिन कर दी गई थी।

पुलिस ने शनिवार को कृष्णा की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। जब अभय के पिता विजय ने बेटे की लाश गठरी में देखी, तो वह बेसुध होकर बिलखते हुए गांव की गलियों में घूमता रहा। मां जैसे ही बेटे की गठरी देखी, बेहोश होकर गिर पड़ी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है और फरार साथी राहुल की तलाश जारी है। यह घटना न सिर्फ अमानवीयता की हद पार करती है, बल्कि समाज के लिए एक गहरा झटका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण और फिरौती मांगने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

4 महीने में धंसी करोड़ों की सड़क, आगरा के कर्मयोगी रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुबह अचानक धंसी सड़क, मचा हड़कंप आगरा के पॉश इलाके कर्मयोगी रोड पर शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *