• Home
  • UP
  • काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 वर्ष : मुख्यमंत्री योगी ने वीर क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि
Image

काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 वर्ष : मुख्यमंत्री योगी ने वीर क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

लखनऊ, 9 अगस्त (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ की शताब्दी के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारियों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “ब्रिटिश शासन की चूलें हिला देने वाले ‘काकोरी रेल एक्शन’ की वर्षगांठ पर सभी अमर क्रांतिवीरों को शत-शत नमन! मां भारती के सपूतों की यह शौर्य गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज है। इन वीरों का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम सदैव हमारे हृदयों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘एक्स’ पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में साहस, बलिदान व अटूट देशभक्ति का अमर प्रतीक है। देश इन अमर वीरों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को युगों-युगों तक श्रद्धा पूर्वक स्मरण करता रहेगा।”

काकोरी ट्रेन एक्शन, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। नौ अगस्त 1925 को काकोरी (उत्तर प्रदेश) में क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना लूटने की योजना को अंजाम दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्रांति के लिए हथियार खरीदना और ब्रिटिश शासन को यह संदेश देना था कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उनके अत्याचारों के खिलाफ संगठित और दृढ़ हैं।

इस घटना के बाद ब्रिटिश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया और क्रांतिकारियों के खिलाफ मुकदमे चलाए। 1927 में इस मामले में राम प्रसाद ‘बिस्मिल’, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को फांसी की सजा दी गई। इन वीरों के बलिदान ने स्वतंत्रता संग्राम की लौ को और प्रज्वलित किया और आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष और त्याग का संदेश दिया।

आज, इस ऐतिहासिक घटना के 100 वर्ष पूरे होने पर देश इन वीर सपूतों के साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण कर रहा है। काकोरी ट्रेन एक्शन की गाथा स्वतंत्रता के लिए लड़ी गई उस अदम्य जंग का प्रतीक है, जिसने भारत को आज़ादी की राह पर अग्रसर किया।

Releated Posts

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ अगस्त तक पूरा होगा दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top