• Home
  • ग्रेटर नोएडा
  • ग्रेटर नोएडा में 3 जून से शुरू होगा ओवरहेड टैंकों की सफाई अभियान
Image

ग्रेटर नोएडा में 3 जून से शुरू होगा ओवरहेड टैंकों की सफाई अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आने वाले एक महीने तक शहर के सभी ओवरहेड पानी टैंकों की सफाई की जाएगी। यह सफाई अभियान 3 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में जलापूर्ति पर असर पड़ सकता है, खासतौर पर दोपहर और शाम के समय प्रेशर में कमी आ सकती है।

लोगों से सहयोग की अपील

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि, “स्वच्छ जल आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। सफाई के दौरान नागरिकों से अपील है कि वे पानी का प्रयोग सोच-समझकर करें और इस अभियान में सहयोग दें, ताकि सभी को सुरक्षित और शुद्ध पेयजल मिल सके।”

सफाई का शेड्यूल और प्रभाव

प्राधिकरण ने पहले ही भूमिगत जलाशयों की सफाई शुरू कर दी थी, अब यह अभियान ओवरहेड टैंकों तक पहुँच रहा है। सुबह के समय जलापूर्ति सामान्य रहेगी लेकिन दोपहर और शाम को पानी के प्रेशर में कमी आ सकती है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे समय रहते पानी का स्टोरेज कर लें।

टैंकर सेवा भी होगी उपलब्ध

जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर प्राधिकरण ने टैंकर सेवा का भी इंतजाम किया है। इसके लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

📞 टैंकर सेवा के लिए कॉल करें:
7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572,
9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100, 8859285804

ये रहेगा सफाई का कार्यक्रम:

प्राधिकरण ने विभिन्न सेक्टर्स के लिए दिन तय कर दिए हैं ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो। प्रमुख क्षेत्रों का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • सिग्मा-4: 03 जून
  • बिल्डर्स एरिया पी-4: 04 जून
  • सेक्टर चाई-4: 06 जून
  • सेक्टर-37: 12 जून
  • स्वर्णनगरी: 13 जून
  • ओमीक्रॉन वन: 17 जून
  • गामा-2: 23 जून
  • बीटा-2: 07 जुलाई
  • इकोटेक-3: 10 जुलाई

अन्य कॉलोनियों और सेक्टर्स का विस्तृत शेड्यूल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

क्यों जरूरी है यह सफाई?

प्रेरणा सिंह ने बताया कि लोगों की ओर से लगातार गंदे पानी की शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए प्राधिकरण ने यह फैसला लिया है। ओवरहैड टैंकों की नियमित सफाई से पानी की गुणवत्ता बेहतर होगी, जिससे नागरिकों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक पानी मिल सकेगा।

Releated Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार, 10 मई से मुंबई फ्लाइट की बुकिंग संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत का काउंटडाउन शुरूनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही कमर्शियल उड़ानें शुरू…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे में आग के 4 बड़े हादसे, लाखों का नुकसान

भीषण गर्मी में बढ़ीं आग की घटनाएंनोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बीते 24 घंटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

‘उड़ान तैयार…पर मंजूरी बेकरार’: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ने रोकी रफ्तार

गृह मंत्रालय के नियमों में फंसी शुरुआत की तैयारीग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

5 दिन की नवजात का सौदा: अस्पताल संचालिका समेत कई गिरफ्तार, बड़ा रैकेट उजागर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज खुलासाGreater Noida के Bisrakh क्षेत्र स्थित Navjeevan Hospital में 5 दिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top