• Home
  • गोरखपुर
  • सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रपति को देंगे गोरखपुर यूनिवर्सिटी उद्घाटन का निमंत्रण
Image

सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रपति को देंगे गोरखपुर यूनिवर्सिटी उद्घाटन का निमंत्रण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025

नई दिल्ली/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे और उन्हें गोरखपुर में प्रस्तावित फॉरेस्ट एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह का औपचारिक निमंत्रण सौंपेंगे। यह यूनिवर्सिटी 30 जून 2025 को उद्घाटित की जानी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। हिंडन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश सदन पहुंचे, जहां वे राष्ट्रपति से भेंट करेंगे।

यह विश्वविद्यालय गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 621 करोड़ रुपये है। यह उत्तर भारत की पहली फॉरेस्ट एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी होगी।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 सितंबर 2024 को जटायु संरक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान की थी। इसे मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

Releated Posts

PRD जवानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹600 और परिवार समेत ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लखनऊ में ₹23 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बैरक, PRD का बजट भी बढ़कर ₹543…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *