Image

11 चक्कर पूरे किए, आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में हादसा, 4800 मीटर दौड़ के दौरान बरेली के 28 वर्षीय शिवम यादव की बिगड़ी तबीयत; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मुरादाबाद की 9वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में 4800 मीटर की दौड़ पूरी करने से करीब 50 मीटर पहले बरेली निवासी 28 वर्षीय अभ्यर्थी शिवम यादव अचानक बेहोश होकर ट्रैक पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तत्काल उन्हें संभाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर हृदयाघात की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

शिवम को 4800 मीटर की दौड़ में कुल 12 चक्कर पूरे करने थे। बताया गया कि वह 11 चक्कर पूरे कर चुका था और अंतिम चक्कर में फिनिश लाइन से करीब 50 मीटर दूर था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा। मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

शिवम मूलरूप से बरेली के मढ़ीनाथ क्षेत्र का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, उसने बीटेक और बीएड की पढ़ाई की थी और बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाता था। वह करीब एक साल से होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहा था। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए वह गुरुवार रात करीब 11 बजे घर से मुरादाबाद के लिए निकला था। परिजनों का कहना है कि उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे परिवार को शिवम के दौड़ के दौरान बेहोश होने की सूचना मिली। पिता विनोद यादव अस्पताल पहुंचे। मोर्चरी में बेटे का शव देखकर उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शिवम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी कोमल यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में करीब तीन साल की बेटी भी है, जिसने कम उम्र में पिता का साया खो दिया।

#HomeGuardRecruitment #Moradabad #PhysicalTest #BTechGraduate #UPNews

Releated Posts

हाईवे पर टायर फटा, फिर धू-धूकर जली बस,चालक की सूझबूझ से 55 यात्रियों की बची जान

चालक की सूझबूझ से 55 यात्रियों की बची जान, दमकल ने 40 मिनट में बुझाई आग मुरादाबाद।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Nov 5, 2026

SSP आवास की जमीन पर मालिकाना हक का दावा, 28.45 लाख मुआवजा हड़पने के आरोप में 7 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : SIT जांच में खुली सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी की बड़ी साजिश, फर्जी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पकौड़ी का बहाना बना पति को भेजा कैंटीन, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में हुई घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *