• Home
  • अलीगढ
  • कावड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि के लिए मण्डल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
Image

कावड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि के लिए मण्डल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025

          अलीगढ़ 15 जुलाई 2025 जनहित में शासन के निर्देशों को धरातल पर उतारने और जमीनी स्तर पर कार्य कराने की अपनी शैली के चलते आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह ने कावड़ यात्रा के दौरान पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार एवं महाशिवरात्रि पर्व के लिए मण्डल स्तर पर दूरभाष संख्या 0571-2741220 को कन्ट्रोल रूम बनाकर आयुक्त कार्यालय के समस्त पटल सहायक एवं कार्यालय सहायकों को 03 शिफ्टों में ड्यूटी लगाकर तैनात किया है।

          मण्डलायुक्त द्वारा मण्डल स्तर पर कंट्रोल रूम की समस्त सूचनाओं का संकलन एवं किसी विशेष सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कराने एवं विषम परिस्थिति में अवगत कराने के लिए न्याय सहायक नवीन जैन एवं सम्पूर्ण कार्यों का सुपरविजन प्रशासनिक अधिकारी आयुक्त कार्यालय संजय गौड़ को सौंपा गया है। मण्डलायुक्त द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा, विद्युत विभाग, खाद्य सुरक्षा, पी0डब्ल्यू0डी0, नगर निगम, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि सभी सम्बन्धित विभाग पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम पर कहीं से भी आम नागरिक द्वारा सूचना दिये जाने की दशा में तत्काल जनपदीय कन्ट्रोल रूम तथा सेक्टर मजिस्टेªट/नोडल अधिकारियों से समस्या का निराकरण करायेंगे।

कंट्रोल रूम नंबर:

अलीगढ़- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 7839856134, 9454417746, पुलिस कंट्रोल रूम 9454402808 (शहर), 945440287 (देहात)।

एटा- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 05742-234327,234320, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417438

हाथरस- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 05722-227041, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417377

कासगंज- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 9634386748, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417386

Releated Posts

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *