• Home
  • अलीगढ
  • छठ पूजा पर दिल्ली-पूर्वांचल रूट की ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Image

छठ पूजा पर दिल्ली-पूर्वांचल रूट की ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दीपावली के बाद अब छठ महापर्व को लेकर दिल्ली, गाजियाबाद से पूर्वांचल, बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। मंगलवार को नंदन कानन, सीमांचल, महाबोधी, पूर्वा, लिच्छवी और वैशाली एक्सप्रेस समेत अधिकांश ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच यात्रियों से खचाखच भरे नजर आए। दिल्ली–हावड़ा रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी का स्कॉट ट्रेनों में तैनात किया गया है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह के अनुसार प्रयागराज जंक्शन, अलीगढ़, टूंडला, खुर्जा, दादरी व कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर अतिरिक्त वाणिज्य स्टाफ और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। स्टेशनों के सीसीटीवी नियंत्रण कक्षों से प्लेटफार्मों और प्रवेश-निकास द्वारों पर निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों की सहायता के लिए प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
वहीं अलीगढ़-आगरा रूट पर 200 बसों के साथ मथुरा, एटा और कासगंज के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है। अलीगढ़ जंक्शन पर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह और जीआरपी प्रभारी संदीप तोमर ने सुरक्षा बलों के साथ प्लेटफार्मों और ट्रेनों में चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें जहरखुरानी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग और ज्वलनशील पदार्थों की जांच की गई।

Releated Posts

पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश मामले में 7 दोषियों को सजा

अलीगढ़: खैर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश रचने और धमकी देने के मामले…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top