• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: अस्पतालों में मरीजों की भीड़
Image

अलीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: अस्पतालों में मरीजों की भीड़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़ – शहर में पड़ रही झुलसाती गर्मी और लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेज़ गर्मी के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या 500 तक पहुंच गई।

बिजली संकट ने बढ़ाई मुश्किलें
गर्मी के साथ-साथ बिजली संकट ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई मोहल्लों में पानी की किल्लत हो गई। धर्मसमाज, विनायकपुरम, बनखंडी, मसूदाबाद, मथुरा रोड समेत कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर फुंकने और लाइन फॉल्ट की शिकायतें सामने आई हैं।

भीषण गर्मी में एक वृद्ध की मौत
ग्राम नगला सीकरी में एक लावारिस वृद्ध की गर्मी से मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है, जो बीते कई दिनों से इधर-उधर घूम रहा था। सोमवार को वह दुकान के सामने बेसुध पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में रखवाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग सतर्क
हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सीएमओ डॉ. निशित कुमार वर्मा ने जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को गर्मी जनित बीमारियों से निपटने के निर्देश दिए हैं।

जनहित में अपील: बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। अधिक से अधिक पानी पिएं और लू से बचाव के उपाय करें।

चित्र: दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लंबी भीड़ – उमस और लू के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा दबाव।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *