• Home
  • अलीगढ
  • CY-TBवैक्सीन एवं क्षयरोग परआशा बहनों को दिया गया प्रशिक्षण
Image

CY-TBवैक्सीन एवं क्षयरोग परआशा बहनों को दिया गया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़ 17 जुलाई 2025 : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहनों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में CY-TB वैक्सीन एवं क्षयरोग (टीबी) की पहचान, रोकथाम तथा आशाओं की भूमिका पर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम में डॉ. हेरा शीराज़ (MOIC, पियूष (PMDT कोऑर्डिनेटर) एवं जितेन्द्र कुमार (STS) द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को CY-TB वैक्सीन की उपयोगिता, टीबी की शुरुआती पहचान, लक्षणों की समझ एवं समय से उपचार की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि टीबी उन्मूलन में आशा बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। CY-TB वैक्सीन आने वाले समय में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा कि CY-TB वैक्सीन उच्च जोखिम वाले लोगों को टीबी से बचाने का एक वैज्ञानिक प्रयास है। आशा कार्यकर्ता इसकी जानकारी आम जन तक पहुँचाएं। जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण आशा बहनों के ज्ञान को मजबूत करते हैं, जिससे वे समुदाय में बेहतर सेवा दे पाती हैं। CY-TB से जुड़ी जानकारी हर आशा तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *