• Home
  • अलीगढ
  • हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन
Image

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन (BIIT) द्वारा हरदुआगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन मंडलायुक्त संगीता सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उद्घाटन के बाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने केंद्र में स्थापित आधुनिक कंप्यूटर लैब तथा ऑटोमेटिक पावर सिलाई मशीनों से सुसज्जित प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहे हैं।

छात्राओं को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि नारी शक्ति हर युग में समाज की प्रेरणा रही है। आज की बेटियां केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा और कौशल के बल पर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेटियों को चाहिए कि वे उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने छात्राओं से “खूब पढ़ो, खूब बढ़ो और आत्मनिर्भर बनो” का संदेश दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता अरविंद नायक ने कहा कि बेटियां किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि जब बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती हैं तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल का विकास करने के लिए प्रेरित किया।

अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। अब आवश्यकता है कि बेटियां इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को नई दिशा दें।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता राहुल कटियार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन के प्रबंध निदेशक मनीष शर्मा ने बताया कि यह केंद्र विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास को बढ़ावा देना है ताकि युवतियों को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

अंत में मनीष शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अरविंद पंडित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवध सिंह बघेल, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, संजय जादौन, मधु आंधीवाल, प्रदीप गौड़, प्रमोद शर्मा, पवन शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम में बेटियों के सशक्तिकरण और कौशल विकास को लेकर उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *