• Home
  • Delhi
  • दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कांग्रेस-BJP अभी इंतज़ार में
Image

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कांग्रेस-BJP अभी इंतज़ार में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने 12 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इनमें दक्षिण पुरी (वार्ड 164) से राम स्वरूप कनीजिया, संगम विहार ए (163) से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश (173) से ईशना गुप्ता और विनोद नगर (198) से गीता रावत को मैदान में उतारा गया है।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान 30 नवंबर को और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है। सभी 12 वार्डों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट और दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

आयोग ने बताया कि उम्मीदवार नामांकन के समय 5000 रुपये (अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये) की जमानत राशि जमा करेंगे और केवल दो व्यक्ति ही उनके साथ नामांकन स्थल पर जा सकेंगे। प्रचार के लिए अधिकतम खर्च सीमा 8 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

इन 12 वार्डों में से एक सीट लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुई थी, जबकि 11 सीटें विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुईं। इनमें पूर्व पार्षद रेखा गुप्ता (अब विधायक) और कमलजीत सहरावत (अब सांसद) के वार्ड भी शामिल हैं।

वहीं, कांग्रेस और बीजेपी अब तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर पाई हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों में संभावित दावेदारों के बीच आंतरिक मतभेद जारी हैं, इसी कारण माना जा रहा है कि वे नामांकन की अंतिम तारीख के आसपास ही उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *