• Home
  • प्रयागराज
  • अनुकंपा नियुक्ति से इनकार अनुचित, हाईकोर्ट ने शिकोहाबाद बिजली विभाग का आदेश किया रद्द
Image

अनुकंपा नियुक्ति से इनकार अनुचित, हाईकोर्ट ने शिकोहाबाद बिजली विभाग का आदेश किया रद्द

प्रयागराज।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक महत्वपूर्ण मामले में नाबालिग के अधिकारों की रक्षा करते हुए बड़ा निर्णय सुनाया है। न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान की पीठ ने शिकोहाबाद के विद्युत वितरण खंड के कार्यकारी अभियंता द्वारा पारित आदेश को रद्द करते हुए कहा कि “नाबालिग के मामले में केवल देरी को आधार बनाकर अनुकंपा नियुक्ति से इनकार करना अनुचित है।”

मामला वैभव कुमार यादव से संबंधित है, जिन्होंने अपने दिवंगत पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। याची के पिता बिजली विभाग में कुशल श्रमिक के पद पर कार्यरत थे। विभाग ने आवेदन को यह कहकर निरस्त कर दिया कि आवेदन में देरी हुई है। इस निर्णय के खिलाफ याची ने अधिवक्ता गोपालजी खरे के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

पहली ही सुनवाई में अदालत ने विभागीय आदेश को रद्द करते हुए कहा कि नाबालिग की स्थिति में तकनीकी कारणों से अवसर से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, इसलिए देरी जैसे तकनीकी आधारों पर इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने विद्युत वितरण खंड, शिकोहाबाद के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिया है कि वे वैभव कुमार यादव के आवेदन पर चार सप्ताह के भीतर पुनः विचार कर सकारण आदेश जारी करें। यह आदेश न केवल याची के लिए राहतकारी साबित हुआ है बल्कि भविष्य में ऐसे मामलों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत प्रस्तुत करता है।

Releated Posts

पति की मौत के बाद विधवा ने बच्चा गोद लिया तो पति की संपत्ति में मिलेगा हक ? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट ने कहा- विधवा द्वारा गोद लिया गया बच्चा मृतक पति का भी माना…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज को AIIMS जैसी सुविधाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और नए अस्पतालों के निर्माण की…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

हिंदी शॉर्टहैंड भर्ती का चौंकाने वाला परिणाम, 331 पदों पर एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ चयनित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा में सभी उम्मीदवार असफल, सभी पद अगली भर्ती के लिए किए गए…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *