• Home
  • अलीगढ
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान: जवां ब्लॉक के 9 ग्रामों में कृषक-वैज्ञानिक संवाद
Image

विकसित कृषि संकल्प अभियान: जवां ब्लॉक के 9 ग्रामों में कृषक-वैज्ञानिक संवाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 12 जून 2025: विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतिम दिन गुरुवार को विकास खंड जवां के 9 ग्रामों—दरियापुर, सुमेरा, अमरौली, मदनपुर, कोटा, कस्तली, दहेली रायपुर, बहादुरपुर और नगौला में ’कृषक-वैज्ञानिक संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईएआरआई) और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिकों के साथ-साथ कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी दी। बीज का महत्व, जैव उर्वरकों और जैविक कीटनाशकों का उपयोग, डीएसआर पद्धति, फसल चक्र, मिट्टी की उर्वरकता, खरपतवार और कीट नियंत्रण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

उप निदेशक उद्यान बलजीत सिंह ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत यंत्रीकरण, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, पैक हाउस, संरक्षित खेती और उच्च मूल्य वाली शाकभाजी उत्पादन की जानकारी दी। जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक अशोक कुमार सोनी ने बैंकों की योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में आईएआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. विकास बामत, डॉ. सुमन राय, डॉ. आर.के. पोल, वैज्ञानिक डॉ. जे. अरविंद, केवीके छेरत के वैज्ञानिक डॉ. नेत्रपाल मलिक, डॉ. वी.के. वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, उद्यान निरीक्षक, केनरा बैंक, इफ्को, फसल बीमा के प्रतिनिधि, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), गन्ना पर्यवेक्षक, सहकारिता प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय कर्मियों ने भाग लिया।

ग्राम प्रधानों और किसानों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top