• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर में नदुआज्ञानपार गांव के युवक धीरज निषाद की पीट-पीटकर हत्या
Image

गोरखपुर में नदुआज्ञानपार गांव के युवक धीरज निषाद की पीट-पीटकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025

गोरखपुर: झंगहा थाना क्षेत्र के नदुआज्ञानपार गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय धीरज निषाद उर्फ विधायक की बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक को उसके ही गांव से बाइक सवार कुछ युवकों ने बुलाकर नई बाजार-बोहाबार मार्ग पर ले जाकर पोछियहवां बीस नंबर बोरिंग के पास निर्मम तरीके से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात धीरज को कुछ युवकों ने उसके घर से बुलाकर बाइक पर बैठाया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार में चिंता व्याप्त हो गई। रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो धीरज खून से लथपथ मृत पड़ा था। उसके सिर और शरीर पर लाठी, डंडे और लोहे की राड से पिटाई के गंभीर निशान थे।

मृतक के भाई सूरज और बहन संध्या ने पुलिस को बताया कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। उन्होंने मिश्रौलिया गांव के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि इसी विवाद की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे नदुआज्ञानपार गांव में हड़कंप मच गया है और लोग गुस्से में हैं।

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और पूरे मामले की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हत्या में प्रयुक्त हथियारों की तलाश भी जारी है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने झंगहा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि गांव में शांति स्थापित हो सके।

Releated Posts

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप

16 लाख की ठगी का आरोप, विभागीय प्रताड़ना से थे परेशान हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top