• Home
  • Delhi
  • दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच केएल राहुल–संजू सैमसन ट्रेड की चर्चा तेज
Image

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच केएल राहुल–संजू सैमसन ट्रेड की चर्चा तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आईपीएल 2026 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच केएल राहुल और संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, दोनों फ्रेंचाइजियों ने इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड को इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। राजस्थान रॉयल्स के पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरें थीं कि टीम अपने कप्तान संजू सैमसन को रिलीज कर सकती है। इसके बाद कई फ्रेंचाइजियों की निगाह उन पर टिक गई, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स अपने पूर्व खिलाड़ी को वापस टीम में शामिल करने में सबसे ज्यादा रुचि दिखा रही है।

संजू सैमसन ने 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) से खेला था, जब राहुल द्रविड़ टीम के कोच थे। राजस्थान की वापसी के बाद वे फिर अपनी पुरानी टीम में लौट आए। वहीं, दिल्ली ने 2024 की मेगा नीलामी में केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब खबर है कि राहुल में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दिलचस्पी ले रही हैं।

आईपीएल 2026 के लिए ट्रेड विंडो खुल चुकी है, जबकि रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है। खिलाड़ियों की मिनी ऑक्शन 13 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जा सकती है।

Releated Posts

‘उड़ान तैयार…पर मंजूरी बेकरार’: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ने रोकी रफ्तार

गृह मंत्रालय के नियमों में फंसी शुरुआत की तैयारीग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

IPL 2026 में खेलने की नहीं दी इजाजत तो कोर्ट पहुंचा ये खिलाड़ी,अपने ही बोर्ड को घसीटा कोर्ट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: फिटनेस टेस्ट बना टकराव की जड़श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण महाभियान-2026 की समीक्षा, संगठन मजबूती पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

PAN कार्ड के नए नियम लागू: बड़े ट्रांजैक्शन पर बढ़ी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली। 1 अप्रैल से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top