• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम, छात्रों को मिली प्रोत्साहन राशि, टैबलेट और मेडल
Image

अलीगढ़ में हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम, छात्रों को मिली प्रोत्साहन राशि, टैबलेट और मेडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 12 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह का सजीव प्रसारण अलीगढ़ कलैक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां जनपद के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी जिलास्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के चयनित छात्र-छात्राओं को ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को विशेष सम्मान
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी प्रोत्साहन राशि सहित सम्मानित किया गया।

  • टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सौम्या को अंडर-19 कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक के लिए ₹50,000
  • बीआरजी इंटर कॉलेज कुराना की छात्रा नैना को अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती में रजत पदक के लिए ₹50,000
  • चिरंजीलाल इंटर कॉलेज की रेखा रानी को राजस्थान, उदयपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान
सम्मानित विद्यार्थियों ने अपने भविष्य के सपनों को साझा करते हुए प्रेरणादायी बातें कही।

  • 12वीं की टॉपर निशा ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई।
  • साक्षी ने सीजीएल परीक्षा की तैयारी का संकल्प लिया।
  • शिखा और रवि कुमार ने प्रशासनिक अधिकारी बनने का लक्ष्य बताया।
  • 10वीं के टॉपर सौरभ ने नीट क्रैक कर डॉक्टर बनने की बात कही, जबकि भारती ने इंजीनियर बनने की इच्छा जताई।
  • भुवनेश कुमार यूपीएससी की तैयारी करेंगे, आकाश वर्मा सेना में सेवा देना चाहते हैं और रिया अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखती हैं।
  • यशवंत सिंह ने न्यायिक सेवा में जाकर जज बनने की बात कही।

इसके अलावा 10वीं की प्रियांशी, काजल कुमारी, परी शर्मा, प्रिया चौहान, दीपक कुमार तथा 12वीं की रानू, प्राची, सौरभ, वैभव, खुशबू, निशा और अनंतिका को भी जिलास्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।

उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, विधायक छर्रा रविन्द्र पाल सिंह, जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सर्वदानंद, एडीआईओएस मनोरमा ठाकुर एवं राज किशोर, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अभिभावकगण मौजूद रहे।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top