• Home
  • अलीगढ
  • आज से अलीगढ़ में डायवर्जन लागू: दीपावली पर सेंटर प्वाइंट समेत प्रमुख बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Image

आज से अलीगढ़ में डायवर्जन लागू: दीपावली पर सेंटर प्वाइंट समेत प्रमुख बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 18 अक्टूबर। दीपोत्सव के मद्देनज़र शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने 18 से 24 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों जैसे ट्रक, ट्रैक्टर और डंपर का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड और अन्य भीड़भाड़ वाले बाजारों में ई-रिक्शा, टेंपो, ऑटो व चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

सेंटर प्वाइंट क्षेत्र में स्टेट बैंक तिराहा, मधेपुरा तिराहा, मैरिस रोड चौराहा, मेट्रो शोरूम कट, गांधीआई तिराहा और अतरौली-अड्डा रामघाट रोड से आने वाले सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन खड़े करें
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की है। इनमें मधेपुरा तिराहा के पास रेलवे स्टेशन परिसर, केला नगर से मैरिस रोड तक सड़क किनारे, एसबीआई तिराहा के पास रेलवे लाइन की ओर, क्वार्सी चौराहे के निकट सर्किट हाउस के पास, जिला स्टेडियम और टाइगर लॉक की बाउंड्रीवॉल के सहारे पार्किंग की जा सकेगी।

इसके अलावा तहसील भवन, एएमयू सिटी हाईस्कूल, जिला पुस्तकालय, नौरंगीलाल जीआईसी, बीमा हॉस्पिटल, कृष्णा कॉम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड और इगलास रोड स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन के निकट भी पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

महावीरगंज और रेलवे रोड पर सख्त नो-एंट्री
महावीरगंज, बारहद्वारी, सब्जी मंडी, मीरुमल और जयगंज क्षेत्र में ऑटो, टेंपो और कारों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। मदारगेट तिराहा, फूल चौराहा, मामू भांजा तिराहा और सासनीगेट चौराहा से भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग नियमों का पालन करें ताकि दीपोत्सव के दौरान शहर में जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top