• Home
  • अलीगढ
  • सेवा पखवाड़े में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
Image

सेवा पखवाड़े में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज;

अलीगढ़, 27 सितम्बर 2025। सेवा पखवाड़े के तहत विकास भवन सभागार में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने उपस्थितजनों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र दिव्यांग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण पारिशा मिश्रा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 48 व्हीलचेयर, 28 बैसाखियां, 9 ब्रेल किट और 13 स्मार्ट केन वितरित की गईं। साथ ही दिव्यांगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, जिला महामंत्री शिवनारायण, ठा. शल्यराज सिंह, जितेन्द्र गोविल, अवध प्रकाश सिंह ,अनेकपाल सिंह , आशीष गौड़,सुरेश सिंह तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शशि शेखर ने किया।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *