• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन लक्ष्य से पीछे, डीएम ने जताई नाराजगी
Image

अलीगढ़: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन लक्ष्य से पीछे, डीएम ने जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025

अलीगढ़, 15 मई 2025: कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासकीय विद्यालयों की शैक्षिक प्रगति, नामांकन, ड्रॉपआउट दर, आधारभूत संरचना एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, फर्नीचर एवं विद्युतीकरण की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। स्मार्ट क्लास, वर्चुअल लैब एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चिह्नित सुविधाओं में हो रही देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।

बैठक में सामने आया कि वर्ष 2024-25 में 2,19,847 बच्चों का नामांकन हुआ था, जबकि वर्तमान सत्र में मात्र 1,90,580 बच्चों का ही नामांकन हो पाया है। नामांकन में भारी गिरावट पर डीएम ने असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि ड्रॉपआउट दर को किसी भी स्थिति में शून्य के करीब लाया जाए। उन्होंने ईंट-भट्टों पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों के नामांकन पर विशेष ध्यान देने एवं समुदाय व अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में लक्ष्य के अनुसार बालिकाओं का प्रवेश नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

  • टप्पल: 100 के सापेक्ष 80
  • इगलास: 100 के सापेक्ष 81
  • नगर निगम: 100 के सापेक्ष 90
  • चण्डौस: 100 में 96
  • अकराबाद: 100 में 97

वहीं, कक्षा 9 में प्रवेश की स्थिति और भी चिंताजनक रही:

  • टप्पल: 40 के सापेक्ष 22
  • इगलास: 0
  • खैर: 17
  • लोधा: 24

इस पर डीएम ने संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत 16,000 बच्चों के प्रवेश की संभावना थी, लेकिन केवल 1,722 बच्चों का ही प्रवेश हो पाया। जिलाधिकारी ने इसे अधिकारियों की लापरवाही का स्पष्ट संकेत बताया और चेतावनी दी कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर किसी भी तरह की लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में यह भी खुलासा हुआ कि ‘निपुण लक्ष्य एप’ और ‘प्रेरणा एप’ जैसे डिजिटल टूल्स का प्रभावी उपयोग नहीं हो रहा है।

  • टप्पल: 6%
  • धनीपुर: 7%
  • गोंडा: 9%

डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रेरणा एप पर विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय योजना के तहत कार्यदायी संस्था से अब तक अनुबंध न होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही पूरी की जाए

बैठक में मिड डे मील (MDM), रसोइयों के मानदेय, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ आलोक आर्य, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, बीएसए राकेश कुमार सिंह, डीएसओ अभिनव सिंह, डीपीओ अजीत कुमार, डीपीआरओ मो. राशिद सहित सभी बीडीओ, एबीएसए, ईओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top