• Home
  • अलीगढ
  • डीएम ने दिए निर्देश: टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें, पीएम इंटर्नशिप योजना में युवाओं का पंजीकरण कराएं
Image

डीएम ने दिए निर्देश: टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें, पीएम इंटर्नशिप योजना में युवाओं का पंजीकरण कराएं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 अप्रैल: 2025, अलीगढ़,
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद के विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया अधूरी होने के कारण 8213 छात्र-छात्राओं को अब तक टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित नहीं किए जा सके हैं। जिले के 119 संस्थानों द्वारा अभी भी यह कार्य लंबित है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए आगामी 10 दिनों के भीतर आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं और पात्र छात्रों की सूची उपलब्ध कराएं।

डीएम ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया कि वे छात्रों को योजना का लाभ दिलाने की भावना से कार्य करें और प्रक्रिया में तत्परता दिखाएं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत युवाओं को प्रतिमाह ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और उन्हें शीर्ष कंपनियों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *