• Home
  • अलीगढ
  • एमएलसी की गाड़ी के आगे आए शराबी, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े
Image

एमएलसी की गाड़ी के आगे आए शराबी, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 12-7-2025

अलीगढ़, खिरनी गेट:
एमएलसी स्नातक मानवेंद्र प्रताप सिंह की गाड़ी के आगे शराबी उत्पात मचाते हुए आ गए, जिन्हें हटाने पर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख सुरक्षाकर्मी वाहन से उतरकर शराबियों से उलझ पड़े और मारपीट कर उन्हें सड़क से हटाया। इसके बाद एमएलसी का काफिला आगे बढ़ सका।

घटना आगरा रोड स्थित खिरनी गेट पर हुई, जब एमएलसी अपने निजी वाहन से सासनी गेट की ओर से सुरेंद्र नगर स्थित आवास जा रहे थे। गाड़ी के सामने अचानक दो नशे में धुत युवक आ गए और रास्ता रोक दिया। ड्राइवर के हटने के इशारे पर भी वे नहीं माने, उलटे बदतमीजी पर उतर आए।

सूचना के अनुसार, मामले में एमएलसी ने कोई पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। घटनास्थल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *