• Home
  • Uncategorized
  • ED ने समाजवादी पार्टी के नेता विनय शंकर तिवारी और उनके साथी को 754 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया
Image

ED ने समाजवादी पार्टी के नेता विनय शंकर तिवारी और उनके साथी को 754 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 अप्रैल: 2025:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को उनके लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। विनय की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के जनरल मैनेजर अजीत पांडे को भी अरेस्ट किया गया है। दोनों को सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। ED ने बैंक ऑफ इंडिया के क्लस्टर से 754 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में कार्रवाई की है।

विनय शंकर तिवारी पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। ED ने सोमवार सुबह 6 बजे पूर्व विधायक की कंपनी के 10 ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, मुंबई और दिल्ली शामिल हैं। ED की टीम गोरखपुर में भी सर्चिंग करती रही।

विनय शंकर तिवारी के रिश्तेदार दीपक पांडेय के घर भी ED की टीम पहुंची।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top