• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • ऊर्जा मंत्री AK शर्मा का बिजली विभाग पर सख्त रुख: कहा “बकवास बंद करें, जनता को जवाब दें”
Image

ऊर्जा मंत्री AK शर्मा का बिजली विभाग पर सख्त रुख: कहा “बकवास बंद करें, जनता को जवाब दें”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

लखनऊ, 23 जुलाई 2025 – उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों की कड़ी क्लास लगाई। उन्होंने सोमवार को प्रदेश भर के एक्सईएन (XEN) से लेकर चेयरमैन तक के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें जन समस्याओं को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जताई।

मंत्री ने अधिकारियों को फटकारते हुए कहा, “मैं यहां आपकी बकवास सुनने नहीं बैठा हूं। जमीन पर हालात एकदम अलग हैं। जनता बिजली संकट से त्रस्त है और आप लोग आंख, कान बंद करके बैठे हैं।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बिजली विभाग कोई बनिए की दुकान नहीं है, यह जन सेवा है और उसी भावना से काम करना पड़ेगा।”

उन्होंने हाल ही में किए गए अपने जिलों के दौरे का हवाला देते हुए कहा कि “जनता को जब आप सामने से फेस करेंगे तभी असली तस्वीर पता चलेगी।” मंत्री ने ट्रांसफार्मर न बदलने, गलत जगह छापेमारी और समय से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काटने जैसी समस्याओं पर गंभीर नाराजगी जताई।

एके शर्मा ने सख्त लहजे में कहा, “पूरा गांव या फीडर बंद कर देना कहां का न्याय है? जो लोग ईमानदारी से बिल भर रहे हैं, उन्हें क्यों सजा दी जा रही है?” उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह विजिलेंस टीम जानबूझकर उन क्षेत्रों में छापा मार रही है जहां चोरी नहीं होती, जबकि असली बिजली चोर खुले घूम रहे हैं। “FIR करने के नाम पर पैसों की वसूली हो रही है,” मंत्री ने आरोप लगाया।

बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि अब काम का मूल्यांकन फील्ड रिपोर्ट और जनता की प्रतिक्रिया के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने और सही जगह कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए चेताया कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

ऊर्जा मंत्री का यह रुख विभागीय कार्यशैली में बदलाव की ओर संकेत करता है।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *