• Home
  • Delhi
  • अफगान हमलों के बाद भड़के ख्वाजा आसिफ, ‘खुली जंग’ की दी चेतावनी,भारत पर भी साधा निशाना
Image

अफगान हमलों के बाद भड़के ख्वाजा आसिफ, ‘खुली जंग’ की दी चेतावनी,भारत पर भी साधा निशाना

कुनार प्रांत में हमले का दावा, 55 पाक सैनिकों के मारे जाने की बात

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। गुरुवार देर रात अफगानिस्तान की ओर से कुनार प्रांत में पाकिस्तान पर हमला किए जाने का दावा किया गया। रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अफगान सरकार का कहना है कि उसके पास 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव मौजूद हैं और उसने पाकिस्तानी सेना के एक मुख्यालय समेत 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, ‘सब्र खत्म, अब खुली जंग’

हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अफगान सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी ने हद पार कर दी है और अब पाकिस्तान का सब्र जवाब दे चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान की सेना किसी दूसरे महाद्वीप से नहीं आई है, बल्कि वह पड़ोसी है और अपनी सीमाओं की रक्षा करना जानती है।

भारत पर भी साधा निशाना

आसिफ ने अफगान तालिबान पर भारत समर्थक होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि नाटो की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को “भारतीय प्रभाव” में दे दिया और दुनिया भर के आतंकियों को इकट्ठा कर आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हालात सामान्य बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन तालिबान शासन भारत का प्रतिनिधि बन गया है।

‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ का ऐलान

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार जवाबी कार्रवाई में सरकार ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान का दावा है कि अब तक 72 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 120 से अधिक घायल हुए हैं। दोनों देशों के दावों के बीच स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और क्षेत्र में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

#Pakistan #Afghanistan #KhawajaAsif #BorderTension #Taliban #India #BreakingNews

Releated Posts

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

2029 की तैयारी पर कांग्रेस में सवाल, कई अहम पद खाली; संगठन कमजोर तो कैसे जीतेगी चुनावी जंग?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बीजेपी की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौतियां, कई राज्यों में प्रभारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

पीएम केयर्स फंड में 8,452 करोड़ रुपये का बैलेंस, एक साल में 1,200 करोड़ की बढ़ोतरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : घरेलू दान से मिले 4,790 करोड़, एफडी से 475 करोड़ रुपये की ब्याज आय;…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

सिंगापुर में बनी आजाद हिंद सरकार को कितने देशों ने दी थी मान्यता? जानिए नेताजी की सरकार की पूरी कहानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी अस्थायी सरकार की…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *