• Home
  • अलीगढ
  • मोबाइल गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को मिलेगी राहत: समर्थन मूल्य पर होगी खरीदारी
Image

मोबाइल गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को मिलेगी राहत: समर्थन मूल्य पर होगी खरीदारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 23 अप्रैल: 2025,

मोबाइल गेहूं क्रय केन्द्रों के माध्यम से गांव-गांव होगी गेहूं की खरीद
कृषक बंधु सेवा का लाभ लेने के लिए तहसील स्तरीय टीम से करें संपर्क

अलीगढ़, 23 अप्रैल 2025:
जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री राजीव कुलश्रेष्ठ ने जानकारी दी है कि किसानों की सुविधा और राजकीय गेहूं क्रय को प्रोत्साहित करने हेतु अब मोबाइल गेहूं क्रय केन्द्रों के माध्यम से सीधे गांवों में जाकर गेहूं की खरीद की जाएगी।

एक ट्रक गेहूं की संभावित उपलब्धता पर ही लगेगा मोबाइल केन्द्र

ग्रामीण क्षेत्रों के उचित दर विक्रेताओं और ग्राम प्रधानों से चर्चा कर यह निर्धारित किया जाएगा कि किस ग्राम में एक ट्रक लोड गेहूं खरीदने की संभावना है। ऐसी स्थिति में संबंधित गांव में मोबाइल क्रय केन्द्र भेजकर वहीं गेहूं की खरीद की जाएगी

किसान कैसे उठाएं योजना का लाभ

यदि किसी गांव के किसान एक ट्रक भर गेहूं की व्यवस्था कर लेते हैं, तो वे अपनी तहसील स्तर की विपणन टीम से संपर्क करके मोबाइल टीम को अपने गांव बुला सकते हैं। किसान सरकारी दर पर अपना गेहूं आसानी से विक्रय कर सकेंगे

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, मोबाइल टीम करेगी तत्काल पंजीकरण

किसानों को गेहूं विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
यदि किसी किसान ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, तो मोबाइल टीम मौके पर ही आधार कार्ड और खतौनी के आधार पर तत्काल पंजीकरण कर देगी।

गेहूं का समर्थन मूल्य

सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है।


तहसीलवार मोबाइल क्रय टीमों के अधिकारीगण का विवरण:

कोल तहसील

  • श्रीमती मोनिका माहेश्वरी (क्षेत्रीय विपणन अधिकारी) – 9358618500
  • चिन्ताराम वर्मा (एडीसीओ) – 9450511375
  • श्रीमती खुशबू वार्ष्णेय (विपणन निरीक्षक) – 8178110764

अतरौली तहसील

  • रितेश सिंह (क्षेत्रीय विपणन अधिकारी) – 9319466600
  • राजेन्द्र प्रसाद (एडीसीओ) – 9451119590
  • श्रीमती ऋचा सिंह (विपणन निरीक्षक) – 7985723610

खैर तहसील

  • सुमित सिंह (विपणन निरीक्षक) – 9015477513
  • युवराज सिंह (एडीसीओ) – 9412227855
  • शिखर कश्यप (विपणन निरीक्षक) – 9457964792

गभाना तहसील

  • रितेश सिंह (क्षेत्रीय विपणन अधिकारी) – 9319466600
  • युवराज सिंह (एडीसीओ) – 9412227855
  • श्रीमती बबीता (विपणन निरीक्षक) – 9140171831

इगलास तहसील

  • सुमित सिंह (विपणन निरीक्षक) – 9015477513
  • अरविंद सिंह (एडीसीओ) – 9756752788
  • शिखर कश्यप (विपणन निरीक्षक) – 9457964792

किसी भी समस्या के लिए संपर्क करें:

जिला स्तर पर अधिकारी:

  • राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ (जिला खाद्य विपणन अधिकारी) – 9919865525
  • कृष्ण कुमार (सहायक निबंधक सहकारिता) – 9457194599
  • अनाकुल जैन (जिला प्रबंधक, पीसीएफ) – 8765984868
  • तेजमल कोहली (प्रबंधक, खरीद, भारतीय खाद्य निगम) – 8427057120

कंट्रोल रूम:

9027862520

6395733179

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *