• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: तालसपुर निवासी युवक को पीटा, तमंचा सटाकर की फायरिंग
Image

अलीगढ़: तालसपुर निवासी युवक को पीटा, तमंचा सटाकर की फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी स्थित बंबा के पास रविवार को तालसपुर निवासी एक युवक के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार युवकों ने पहले पीड़ित को पीटा और फिर तमंचा सटाकर गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली सीधे नहीं लगी।

पीड़ित विनीति कुमार, निवासी तालसपुर, अपने दोस्त कृष्णा के साथ बंबा के पास बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विनीति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने विनीति की बाजू पर तमंचा सटाकर फायर कर दिया और धमकी दी,
“अभी तो डराया है, अगर कृष्णा का साथ नहीं छोड़ा तो गोली मार देंगे।”

घटना के बाद पीड़ित ने महुआखेड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मयंक चौधरी, मयंक और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज ।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *