• Home
  • Delhi
  • वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, सरकार और याचिकाकर्ता आमने-सामने
Image

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, सरकार और याचिकाकर्ता आमने-सामने

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

यह कानून वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को नियंत्रित करने के लिए लाया गया है, लेकिन इसके खिलाफ राजनीतिक दलों, धार्मिक संगठनों और एनजीओ समेत कई पक्षों ने याचिकाएं दायर की हैं।

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, सीपीआई, वाईएसआर कांग्रेस, जमीयत उलेमा-ए-हिंद और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सहित कई संगठनों ने इसे असंवैधानिक बताते हुए चुनौती दी है।

याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि यह अधिनियम समानता के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यह कानून वक्फ को दी गई संवैधानिक सुरक्षा को कमजोर करता है। वहीं ‘आप’ नेता अमानतुल्ला खान ने वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया है।

दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन के लिए लाया गया है और इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद जताई है कि वह विधायिका के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र और उत्तराखंड जैसे छह भाजपा शासित राज्यों ने इस मामले में खुद को पक्षकार बनाने की मांग की है।

इस कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सबसे अधिक हिंसक प्रदर्शन पश्चिम बंगाल में हुए, जहां तीन लोगों की मौत हुई और कई लोग बेघर हो गए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ किया है कि उनकी सरकार इस कानून को राज्य में लागू नहीं होने देगी।

Releated Posts

₹52 लाख की कॉपर चोरी का खुलासा: ट्रक चालक समेत 6 गिरफ्तार, लूट की झूठी कहानी निकली साजिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला संगठित गिरोह का राज, 26 कॉपर सिल्लियां बरामद…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

CJP का 74 दिन का संघर्ष, झुकी सरकार: पेपर लीक से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक की पूरी कहानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : देशभर में छात्रों के भविष्य से जुड़े नीट-यूजी 2026 पेपर लीक विवाद ने आखिरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

सरकार से सहमति के बाद CJP ने वापस लिया आंदोलन, मुख्य प्रवक्ता ने किया ऐलान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन वापस…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

नीट विवाद के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली और स्टाफिंग पैटर्न पर उठे सवाल, 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

NTA में 89% स्टाफ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स पर, स्थायी कर्मी सिर्फ 11% नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top