• Home
  • Uncategorized
  • हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, चंडीगढ़ आवास पर खुद को मारी गोली
Image

हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, चंडीगढ़ आवास पर खुद को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सेक्टर-11 के सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे इस समय आईजी, पीटीसी सुनारिया (रोहतक) के पद पर कार्यरत थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने घर के साउंडप्रूफ बेसमेंट में सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाई। मौके पर मौजूद उनकी बेटी ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना के समय उनकी पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत कुमारी, सरकारी दौरे पर जापान गई हुई थीं।

मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक या मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट कारण बताने से परहेज किया है।

वाई पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और उन्होंने आईजी रोहतक रेंजएडीजीपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी। अपने स्पष्ट और सख्त स्वभाव के कारण वे कई बार प्रशासनिक विवादों में भी चर्चा में रहे। उनकी असामयिक मौत से हरियाणा पुलिस महकमे में शोक की लहर है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व सहयोगी उनके निधन को पुलिस सेवा की बड़ी क्षति बता रहे हैं।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *