• Home
  • मुरादाबाद
  • पति को पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा: ‘नीले ड्रम में पैक कर दूंगी’, मुरादाबाद में धमकियों से दहशत
Image

पति को पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा: ‘नीले ड्रम में पैक कर दूंगी’, मुरादाबाद में धमकियों से दहशत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 3 मई : 2025,

फैक्टरी कर्मचारी ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, पत्नी बोली – “मेरठ जैसी वारदात होने में देर नहीं लगेगी”

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। मझोला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक फैक्टरी कर्मचारी ने अपनी ही पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी के गैर समुदाय के एक युवक से अवैध संबंध हैं, और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।

पत्नी के व्यवहार में अचानक आया बदलाव, पति ने जताई चिंता

पीड़ित 38 वर्षीय व्यक्ति की शादी 18 वर्ष पूर्व उसी मोहल्ले में रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों की दो बेटियां भी हैं और वे पहले खुशहाल जीवन जी रहे थे। लेकिन कुछ समय से पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी और घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

‘गैर मौजूदगी में घर आता है ऑटो चालक’ – पति का आरोप

पति का दावा है कि उसकी अनुपस्थिति में पत्नी के घर एक ऑटो चालक आता है, जो दूसरे समुदाय से है। जब उसने इसका विरोध किया, तो पत्नी और युवक ने मिलकर उसे धमकाना शुरू कर दिया।

‘मुझे नीले ड्रम में पैक कर दूंगी’ – पत्नी की धमकी से डरा पति

पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पत्नी ने खुलेआम धमकी दी है कि अगर उसके मिलने-जुलने पर पाबंदी लगाई गई, तो वह मेरठ जैसी वारदात मुरादाबाद में दोहराएगी। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह उसे “नीले ड्रम में पैक कर देगी।”

ऑटो चालक के साथ घर आकर की मारपीट

पति का आरोप है कि 30 अप्रैल को ऑटो चालक चार अन्य साथियों के साथ घर आया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह पूरी घटना पुलिस को दी गई तहरीर में दर्ज है।

थाने में सुलह कराई, फिर भी नहीं रुका मिलना-जुलना

इस मामले को लेकर पीड़ित ने पहले भी चौकी और थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर सुलह करा दी। बावजूद इसके, पत्नी और ऑटो चालक का मिलना-जुलना जारी रहा, जिससे पति की चिंता और बढ़ गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द होगी कार्रवाई – थाना प्रभारी

मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पति की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

11 चक्कर पूरे किए, आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में हादसा, 4800 मीटर दौड़ के दौरान बरेली के 28 वर्षीय शिवम…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

SSP आवास की जमीन पर मालिकाना हक का दावा, 28.45 लाख मुआवजा हड़पने के आरोप में 7 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : SIT जांच में खुली सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी की बड़ी साजिश, फर्जी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पकौड़ी का बहाना बना पति को भेजा कैंटीन, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में हुई घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *