• Home
  • UP
  • अलीगढ़ में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, दो फरार
Image

अलीगढ़ में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, दो फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1 अगस्त 2025

अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 बने हुए तमंचे, हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले औजार और अन्य सामग्री बरामद की है।

यह छापेमारी क्षेत्राधिकारी तृतीय सर्वम सिंह के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने खुद पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्वार्सी क्षेत्र में अवैध हथियारों का निर्माण चल रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर छापा मारा गया, जहां चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि पकड़े गए हथियारों को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को अलीगढ़ में अपराध पर लगाम कसने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

प्यार, साजिश और 1.30 करोड़ की डकैती: कारोबारी की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: तीन दिन में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुई करीब…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 74 मौतें, 38 जिलों में येलो अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: तेज हवाओं और बारिश ने मचाई भारी तबाही उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top