• Home
  • मथुरा
  • मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात: शराबी पति ने पत्नी को पीटकर छत से फेंका, फिर शव को खेत में दफनाया
Image

मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात: शराबी पति ने पत्नी को पीटकर छत से फेंका, फिर शव को खेत में दफनाया

शराब और अवैध संबंध बने रेखा की मौत की वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 12अप्रैल: 2025,

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के सुखदेवपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेशे से राजमिस्त्री और शराब का आदी विजय बाबू ने अपनी पत्नी रेखा देवी (30) की बेरहमी से हत्या कर दी। दो साल से विजय का एक दिव्यांग युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था।

नशे में धुत विजय ने पत्नी को पीटा और छत से फेंका

गुरुवार की रात विजय शराब के नशे में था। पत्नी से विवाद के बाद उसने पहले रेखा की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद शव को खेत में दफनाया

हत्या के बाद विजय यहीं नहीं रुका। उसने मृत पत्नी को घसीटते हुए मकान के पीछे खेत में ले जाकर गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया।

देवर ने दी पुलिस को सूचना, शव निकाला गया बाहर

शुक्रवार सुबह रेखा के देवर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार और सीओ सिटी भूषण वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विजय की निशानदेही पर शव को खेत से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, छह पर केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी विजय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता छीतर सिंह की तहरीर पर विजय समेत उसकी मां अनीता, जेठ राजकुमार, देवर कमल और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हत्या के बाद भी दिखा रहा था सामान्य व्यवहार

शुक्रवार की सुबह विजय रोज की तरह पशुओं को चारा दे रहा था, मानो कुछ हुआ ही न हो। जब उसके पिता प्रकाश ने बहू के बारे में पूछा तो वह चुप रहा। बार-बार पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। आखिरकार पिता के सख्ती करने पर विजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

12 साल पहले ईंट भट्ठे से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

विजय और रेखा की मुलाकात 12 साल पहले एक ईंट भट्ठे पर हुई थी। दोनों ने वहीं काम करते हुए एक-दूसरे से प्रेम किया और बाद में शादी कर ली। इस शादी से उनके छह बेटियां हुईं। लेकिन दो साल पहले शुरू हुआ विजय का दूसरा प्रेम-प्रसंग रेखा की हत्या की वजह बन गया।

Releated Posts

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

वृंदावन नाव हादसा: 10 की मौत, 12 लापता; तेज हवा बनी वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसावृंदावन में यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

मथुरा में पिता ,बेटियों से करता था दुष्कर्म,तंग बेटे ने की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *