• Home
  • जम्मू-कश्मीर
  • चिनाब ब्रिज का उद्घाटन: पीएम मोदी का कश्मीर दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक
Image

चिनाब ब्रिज का उद्घाटन: पीएम मोदी का कश्मीर दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025

जम्मू-कश्मीर | 6 जून 2025: पहल पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला कश्मीर दौरा है। इस दौरे को सुरक्षा, विकास और राष्ट्रवाद के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी आज चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल ‘चिनाब ब्रिज’ का उद्घाटन करेंगे। यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही, पीएम मोदी भारत के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज ‘अंजी ब्रिज’ और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे।

चिनाब ब्रिज: इंजीनियरिंग का चमत्कार

  • चिनाब नदी पर बना यह ब्रिज 359 मीटर ऊंचा है, जो एफिल टॉवर से भी अधिक है।
  • 1315 मीटर लंबा यह स्टील आर्च ब्रिज भूकंप और 260 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को झेलने में सक्षम है।
  • इसका निर्माण वर्ष 2002 में शुरू हुआ था और 20 वर्षों में यह परियोजना पूरी हुई।

रेल कनेक्टिविटी का नया युग

पीएम मोदी इस मौके पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें से एक ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच चलेगी।
इससे कटरा से श्रीनगर की दूरी घटकर 3 घंटे रह जाएगी। पहले यह सफर 5–6 घंटे में तय होता था।

सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम

ब्रिज के निर्माण से सेना की हर मौसम में आवाजाही अब अधिक सहज होगी, जो LoC और LAC जैसे संवेदनशील क्षेत्रों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करेगी।
सूत्रों के अनुसार, नवंबर 2024 में पाकिस्तान और चीन द्वारा इस ब्रिज की जासूसी की कोशिशें भी सामने आई थीं, जिससे इसकी रणनीतिक महत्ता और स्पष्ट हो जाती है।

विकास और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रेल संपर्क के विस्तार से घाटी में पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। पहलगाम हमले के बाद पर्यटन पर असर पड़ा था, लेकिन अब इस ऐतिहासिक परियोजना से स्थिति में सुधार की आशा है।

रैली के जरिए राष्ट्रशक्ति का संदेश

पीएम मोदी कटरा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे राज्य को ₹46,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश भी देंगे।

Releated Posts

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को फिर आतंकी धमकी, परिवारों की सुरक्षा बढ़ गई है

एक महीने में छठी धमकी भरी चिट्ठी सामने आने का दावा, शेखूपुरा समेत ट्रांजिट कैंपों में सुरक्षा कड़ी…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

‘सबूत दो या माफी मांगो’: उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बीजेपी का तीखा पलटवार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा बोले- आरोपों के समर्थन में प्रमाण दें, अन्यथा सार्वजनिक माफी…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

गुलमर्ग गोंडोला हादसा: 65 केबल कारों में फंसे 300 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:तकनीकी खराबी से अचानक रुकी रोपवे सेवा, सेना और राहत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा जम्मू-कश्मीर के…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

पहलगाम हमले की NIA चार्जशीट: ‘लंगड़ा’ मास्टरमाइंड का खुलासा, आतंकियों को मिली स्थानीय सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ जांच में सामने आए नए तथ्य पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में…

ByByHindustan Mirror News May 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *