• Home
  • Uncategorized
  • सपा के आधिकारिक हैंडल से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी
Image

सपा के आधिकारिक हैंडल से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑17 मई : 2025

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अभद्र भाषा को लेकर विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के आधिकारिक मीडिया सेल के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस विवादित ट्वीट के बाद नितिन पांडेय नामक नागरिक ने हजरतगंज कोतवाली में सपा मीडिया सेल के आधिकारिक अकाउंट और संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ एक ऐसा ट्वीट किया गया, जिसमें भाषा की मर्यादा तार-तार हो गई। राजनीतिक बहस और आलोचना में शालीनता की जगह गाली-गलौज और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किए जाने से सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया।

यह विवाद इतना गंभीर हुआ कि खुद ब्रजेश पाठक ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को टैग करते हुए इस अमर्यादित भाषा पर तीखा पलटवार किया।

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर लिखा,
“अखिलेश जी, क्या ये आपकी पार्टी की भाषा है? क्या यह आपकी पार्टी का आधिकारिक हैंडल है? किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए इस तरह के शब्दों का चयन लोकतंत्र में बिल्कुल अस्वीकार्य है। सहमति-असहमति और आरोप-प्रत्यारोप राजनीति का हिस्सा हैं, लेकिन मर्यादा को बनाए रखना हर पार्टी की जिम्मेदारी है। क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा।”

इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी बढ़ गई है।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“यह समाजवादी पार्टी का आधिकारिक मीडिया सेल हैंडल है, जिस पर पहले भी लगभग दर्जन भर एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इस हैंडल की भाषा बेहद निंदनीय और गाली-गलौज से भरी होती है, जो सपा के संस्कारों को दर्शाती है। नेताओं की आलोचना कीजिए, कामकाज की समीक्षा कीजिए, आरोप-प्रत्यारोप कीजिए, लेकिन किसी के माता-पिता, पत्नी या बच्चों को गाली देना इस हैंडल की प्रवृत्ति बन गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव इस भाषा को उचित ठहराते हैं, जो बेहद शर्मनाक है।”

इस मामले में हजरतगंज निवासी नितिन पांडेय ने समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी के साथ ही उनके माता-पिता के लिए भी अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

विभिन्न अधिवक्ताओं जैसे केडी सिंह और स्वीटी पांडेय के साथ नितिन पांडेय पुलिस थाने पहुंचे और शिकायतपत्र सौंपा। हजरतगंज पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Releated Posts

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के छात्र कृष गुप्ता ने नीट 2025 में रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल (बैच 2023-24) के मेधावी छात्र कृष गुप्ता ने NEET 2025…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top