• Home
  • Uncategorized
  • इंटरनेट पर निर्भर भारत को चाहिए साइबर सुरक्षा में आत्मनिर्भरता: सपा प्रमुख
Image

इंटरनेट पर निर्भर भारत को चाहिए साइबर सुरक्षा में आत्मनिर्भरता: सपा प्रमुख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,

लखनऊ, 11 मई 2025:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश की तकनीकी सुरक्षा और इंटरनेट सेवाओं पर सरकार के नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में जब लगभग हर हाथ में मोबाइल है और समस्त प्रशासनिक, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्थाएं इंटरनेट पर आधारित हो गई हैं, ऐसे में कम्युनिकेशन और डेटा ट्रांसफर एक संवेदनशील विषय बन चुका है।

अखिलेश यादव ने कहा, “आज के युग में मोबाइल, जीपीएस और इंटरनेट हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। शासनिक, प्रशासनिक कार्यों से लेकर बैंकिंग और सुरक्षा से जुड़ी हर जानकारी का आदान-प्रदान इंटरनेट पर निर्भर हो गया है। ऐसे में सरकार का तकनीकी सेवाओं पर निर्णायक नियंत्रण होना नितांत आवश्यक है।”

उन्होंने साइबर क्राइम में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा कि आम आदमी इंटरनेट के माध्यम से लगातार ठगी का शिकार हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे आपातकालीन स्थिति में विदेशी तकनीकी कंपनियों पर तत्काल नियंत्रण संभव हो सके।

‘आत्मनिर्भरता ही समाधान’

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि तकनीक का आयात तो किया जा सकता है, लेकिन आत्मनिर्भरता के प्रयास कभी नहीं छोड़ने चाहिए। “दूसरे देशों से तकनीकी ले सकते हैं, लेकिन अगर हमारी कंपनियां महज़ एजेंट बनकर रह गईं तो व्यापार चाहे जितना बढ़े, देश की उत्पादन क्षमता और नवाचार का स्तर गिरता जाएगा।”

सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर तो सरकार विदेशी कंपनियों के लिए रेड कारपेट बिछा रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उद्यमियों को अपनी ही एजेंसियों से परेशान कर रही है। “निवेशकों से कमीशन मांगा जाता है, जिससे देश में सकारात्मक व्यापारिक माहौल नहीं बन पा रहा है। जब तक अपने देश के व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण नहीं मिलेगा, तब तक रिसर्च और डेवलपमेंट का उचित विकास संभव नहीं है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी चेताया कि चीन जैसे देशों से लगातार आयात करने से देश की पूंजी बाहर जा रही है और इससे देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता कमजोर हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्थायित्व नहीं

अखिलेश यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्थायित्व नहीं होता। “किसी भी देश को यह नहीं मान लेना चाहिए कि कोई उसका स्थायी मित्र है। इसलिए तकनीकी क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देना चाहिए।”

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top