• Home
  • क्रिकेट
  • भारत vs न्यूजीलैंड: स्मृति मंधाना का शानदार शतक, भारत सेमीफाइनल की ओर अग्रसर
Image

भारत vs न्यूजीलैंड: स्मृति मंधाना का शानदार शतक, भारत सेमीफाइनल की ओर अग्रसर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

महिला वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे अहम मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर का 14वां शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। मंधाना के साथ प्रतीका भी अर्धशतक के करीब हैं।

तीन मैचों में मिली हार से सबक लेते हुए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम आज क्वार्टर फाइनल जैसे इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश में है। मैच की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

अगर भारत आज जीत जाता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। वहीं हार की स्थिति में भारत को इंग्लैंड के न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में जीत की उम्मीद रखनी होगी और साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच में भी जीत दर्ज करनी होगी।

Releated Posts

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

अजीत अगरकर का कार्यकाल क्यों नहीं बढ़ा? रोहित शर्मा विवाद से आगे भी हैं कई वजहें

BCCI और मुख्य चयनकर्ता के बीच मतभेद की चर्चा, VVS लक्ष्मण से तालमेल और खिलाड़ियों की फिटनेस भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

पाकिस्तान को पांचवीं बार पटकने उतरेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत पर रहेंगी निगाहें

लगातार चार जीत के बाद भारत की नजर पांचवीं जीत पर, कप्तान की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय…

ByByHindustan Mirror News Sep 5, 2026

श्रीलंका में क्रिकेट कोच की हत्या, खिलाड़ियों से विवाद के बाद गई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: पानी को लेकर खिलाड़ियों से हुई थी बहस, 17 वर्षीय क्रिकेटर गिरफ्तार; पुलिस जांच में…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *