• Home
  • Delhi
  • टोक्यो में गूंजा भारत का संदेश – सहयोग से बनेगा एशिया का नया आर्थिक अध्याय
Image

टोक्यो में गूंजा भारत का संदेश – सहयोग से बनेगा एशिया का नया आर्थिक अध्याय

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

टोक्यो। एक व्यावसायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच आर्थिक संबंध लगातार गहराते जा रहे हैं और आने वाले समय में इन्हें और नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। इस अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री इशिबा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में भारत-जापान सहयोग के लिए कई अहम क्षेत्रों का उल्लेख किया गया। इनमें बैटरी, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, शिपबिल्डिंग और परमाणु ऊर्जा जैसे सेक्टर शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे ऑटोमोबाइल सेक्टर में दोनों देशों ने मिलकर सफलता की कहानी लिखी, उसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक और प्रतिभा के तालमेल को इस सदी की तकनीकी क्रांति का आधार बताते हुए हरित ऊर्जा पर जोर दिया। साथ ही नेक्स्ट-जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में जापान की उत्कृष्टता और भारत के पैमाने को मिलाकर अद्भुत परिणाम देने की बात कही। कौशल विकास और जन-जन के बीच संबंधों को भी मजबूत साझेदारी का अहम स्तंभ बताया।

Releated Posts

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार लगाएगी 30% मार्जिन की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दवाओं…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

सैनिकों की थाली तक पहुंचेगा बेहतर चावल, ‘भारत राइस’ पहल शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, सेना और एफसीआई के बीच पांच साल का समझौता; लद्दाख और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर FIR, 11 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, BJP ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; सांसद के इस्तीफे और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *