• Home
  • Delhi
  • डेंगू और चिकनगुनिया पर काबू पाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार की संयुक्त बैठक
Image

डेंगू और चिकनगुनिया पर काबू पाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार की संयुक्त बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली और एनसीआर में सामान्य से अधिक बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा तेजी से बढ़ गया है। इसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के स्वास्थ्य एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह, दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह, गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल, एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास समेत सफदरजंग, आरएमएल और एलएचएमसी अस्पतालों के प्रतिनिधि, गुरुग्राम, फरीदाबाद व गाजियाबाद के कमिश्नर शामिल हुए।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि दिल्ली और एनसीआर में हालात सामान्य होने के बाद भी जलभराव और नमी की वजह से मच्छरों के प्रजनन का खतरा ज्यादा है। इसलिए स्थानीय निकायों और स्वास्थ्य एजेंसियों को मिलकर बड़े स्तर पर रोकथाम अभियान चलाना होगा। जे.पी. नड्डा ने कहा कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी और जनचेतना बेहद जरूरी है। उन्होंने घर-घर निरीक्षण, मच्छर प्रजनन स्थलों के सफाये और सामुदायिक जागरूकता अभियानों को तेज करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2025 में डेंगू और अन्य रोगों के मामलों में 2024 की तुलना में कमी आई है, हालांकि हाल के दिनों में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। नड्डा ने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकारों के साझा प्रयासों से आने वाले समय में इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Releated Posts

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: हिमस्खलन, भूकंप या बारिश, आखिर क्या है तबाही की वजह?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से रासुवा में भारी तबाही, 384 यात्री लापता;…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

चीन की ओर से आया पानी का सैलाब? नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी ने मचाई भारी तबाही, विशेषज्ञों को तिब्बत की…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च, सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 25 जुलाई के आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने का दावा, इंडिया गेट से पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *