• Home
  • Delhi
  • जबलपुर दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा : चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण, कार्यकर्ताओं से मुलाकात और महाआरती में शामिल होंगे
Image

जबलपुर दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा : चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण, कार्यकर्ताओं से मुलाकात और महाआरती में शामिल होंगे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रविवार को दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान नड्डा स्वास्थ्य सेवाओं और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

नड्डा नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और पहलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण प्रमुख रहेगा। इसके अलावा धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे।

वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए आठ लाख वय वंदना कार्ड वितरित किए जाएंगे। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाली योजनाओं की शुरुआत की जाएगी और डिजिटल नवाचार के तहत ‘स्मार्ट चैटबॉट’ लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सेवाएं और भी सरल तरीके से मिल सकेंगी।

अपने प्रवास के दौरान नड्डा आशा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा करेंगे। साथ ही भाजपा के संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक लेंगे। इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

शाम को नड्डा गौरीघाट पहुंचेंगे, जहां वे भव्य महाआरती में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साहपूर्ण माहौल देखने की उम्मीद है।

Releated Posts

सरकारी स्कूलों में हिंदू प्रार्थनाएं अनिवार्य नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा— छात्रों को बाध्य नहीं किया जा सकता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : स्कूल शिक्षा विभाग के सर्कुलर को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2026

डोपिंग नेटवर्क पर सरकार का बड़ा प्रहार, संसद में आएगा सख्त कानून; एजेंटों और तस्करों पर होगी आपराधिक कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग कानून में संशोधन की तैयारी, खिलाड़ियों नहीं बल्कि डोपिंग रैकेट चलाने वालों…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2026

चीन का नया ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ विवादों में, अल्पसंख्यकों की पहचान पर खतरे का आरोप

1 जुलाई से लागू कानून को चीन राष्ट्रीय एकता का माध्यम बता रहा, जबकि मानवाधिकार संगठनों ने इसे…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2026

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर केंद्र की नजर, जाँच के बाद रिलीज़ होगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फर्जी पहचान और ऑनलाइन धोखाधड़ी की आशंका, सरकार कर रही जोखिम का आकलन नई…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top