• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़-पलवल हाईवे सेक्शन में 31 अक्टूबर तक बांटा जाएगा भू-अर्जन प्रतिकर
Image

अलीगढ़-पलवल हाईवे सेक्शन में 31 अक्टूबर तक बांटा जाएगा भू-अर्जन प्रतिकर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 09 अक्टूबर 2025 : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334 अलीगढ़–पलवल सेक्शन के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य में भू-अर्जन से प्रभावित किसानों को अब जल्द ही मुआवजा राशि प्राप्त होगी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार ने जानकारी दी कि तहसील कोल के 03 ग्रामों और तहसील खैर के 28 ग्रामों में भूमि स्वामियों को प्रतिकर राशि 31 अक्टूबर तक वितरित की जाएगी।

इसके लिए विभिन्न तिथियों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें राजस्व विभाग के कार्मिकों की तैनाती की जा चुकी है। एडीएम ने बताया कि 10 से 31 अक्टूबर तक क्रमवार घरबरा, गनेशपुर, नगला अस्सू, पड़ियावली, लोधा, बैरमगढ़ी, टप्पल, अण्डला, मईनाथ, कुराना, हामिदपुर सहित 30 से अधिक ग्रामों में शिविर लगेंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि लेखपाल, भूमि अध्याप्ति अमीन एवं सहायक अपने-अपने क्षेत्रों में फार्म-सीसी भरवाने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने की जिम्मेदारी निभाएं ताकि भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। साथ ही जो भू-स्वामी बाहर के निवासी हैं, उन्हें भी सूचना देकर फार्म-सीसी भरवाना सुनिश्चित किया जाए। सभी प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन एनएचएआई कार्यालय, कलेक्ट्रेट में उप जिलाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

यह पहल अलीगढ़-पलवल हाईवे परियोजना को समय पर पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे प्रभावित किसानों को समय पर उनका अधिकार मिल सकेगा।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top