• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: पति की हत्या में पत्नी समेत पांच को उम्रकैद
Image

अलीगढ़: पति की हत्या में पत्नी समेत पांच को उम्रकैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में तीन साल पहले हुई एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में शनिवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। एडीजे-6 नवल किशोर सिंह की अदालत ने आरोपी पत्नी नगमा उर्फ जूली समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने नन्नू, मुन्नी, शाहरुख और शमा को भी दोषी ठहराया है। नगमा और शाहरुख पर 40-40 हजार तथा शमा पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

एडीजीसी स्वर्णलता वर्मा ने जानकारी दी कि यह मामला बेगपुर, गली नंबर तीन निवासी फरीद की ओर से दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई शफीक का 12 साल पहले मोहल्ले की ही नगमा से प्रेम विवाह हुआ था। 12 मई 2022 को शफीक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। बाद में उसकी 11 वर्षीय बेटी शिफा ने खुलासा किया कि झगड़े के बाद शफीक की हत्या उसकी पत्नी और ससुरालियों ने मिलकर की।

पुलिस जांच में सामने आया कि शफीक अक्सर पत्नी से विवाद करता था और एक बार उसने चाकू से हमला भी किया था। इसी विवाद के दौरान नगमा, उसकी मां जूली, भाई शाहरुख और रिश्तेदार नन्नू व मुन्नी ने मिलकर शफीक की गला घोंटकर और ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दो दिन तक घर में छिपाकर रखा गया और फिर बन्नादेवी क्षेत्र के भमौला बाइपास के पास एक पोखर में फेंक दिया गया। बाद में पुलिस ने शव बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तीन साल बाद न्यायालय ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Releated Posts

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *