• Home
  • Delhi
  • जालंधर-होशियारपुर रोड पर एलपीजी टैंकर विस्फोट, 2 की मौत, 20 लोग झुलसे

जालंधर-होशियारपुर रोड पर एलपीजी टैंकर विस्फोट, 2 की मौत, 20 लोग झुलसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

– राहत कार्य जारी

होशियारपुर–जालंधर मार्ग पर गांव मंडियाला के पास रविवार को बड़ा हादसा हुआ। एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल, होशियारपुर में भर्ती कराया गया है और गंभीर हालत वाले मरीजों को उच्च स्तरीय अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।

प्रशासन और राहत दल मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। राहत कार्यों के लिए होशियारपुर, दसूहा, फगवाड़ा और जालंधर से अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाए गए। एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है।

मार्ग बंद, सतर्कता बरती जा रही

हादसे के बाद जालंधर-होशियारपुर रोड को बंद कर दिया गया है ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके। नसराला डिपो अधिकारियों को गैस रिसाव और निशानों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। सिविल सर्जन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए हैं।

जनता से अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हादसे वाली जगह पर न जाएं और राहत कार्य में सहयोग करें। कैबिनेट मंत्री, विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और आश्वस्त किया कि सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

Releated Posts

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: हिमस्खलन, भूकंप या बारिश, आखिर क्या है तबाही की वजह?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से रासुवा में भारी तबाही, 384 यात्री लापता;…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

चीन की ओर से आया पानी का सैलाब? नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी ने मचाई भारी तबाही, विशेषज्ञों को तिब्बत की…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च, सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 25 जुलाई के आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने का दावा, इंडिया गेट से पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *